बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला और बच्चा घायल हो गए। हादसा कानासर गांव के पास हुआ, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।









