
22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

पूगल थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण (22) पुत्र नैन निवासी रूड़िया, तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई शेर सिंह पुत्र चैन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्रवण सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।








