बीकानेर : 22 वर्षीय एक विवाहिता घर से अचानक हुई लापता, परिजन पहुंचे थाने

On: June 5, 2026 5:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर : 22 वर्षीय एक विवाहिता घर से अचानक हुई लापता, परिजन पहुंचे थाने

बीकानेर । श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के नयागांव से 22 वर्षीय एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के बिना बताए घर से चले जाने के बाद परिजन चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि नयागांव निवासी 22 वर्षीय सोनू कंवर पत्नी गोकुल सिंह, बुधवार 3 जून को शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और परिजन विभिन्न स्तरों पर खोजबीन में जुटे हुए हैं तथा सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को सोनू कंवर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत कोलायत थाना के मोबाइल नंबर 7733001747 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें