TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

By
On: November 24, 2026 3:06 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में घड़सीसर अंडरब्रिज के पास हुई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
इस दौरान हाजी नसीम, हाजी जाकिर, राजकुमार, शकील स्टार, इमरान, जुनैद, अयूब लोधा और मलंग बाबा सहित सोसायटी के अन्य सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें