जयपुर। भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे में मां, बेटी और बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सरोज देवी (50), शिवांगी (25) और लक्की (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर मां और बहन की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी सामने आई। परिवार के लोगों के फोन नहीं उठने पर पड़ोसियों को घर भेजा गया, जहां घटना का पता चला। मौके पर मिले कागज में मोबाइल पर सुसाइड नोट होने का जिक्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








