बीकानेर। महाजन क्षेत्र में शुक्रवार को पिकअप पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चारों किशोर महाजन निवासी बताए जा रहे हैं और पिकअप में सवार होकर फील्ड फायरिंग रेंज की ओर जाने वाली सड़क पर निकले थे। कस्बे से बाहर निकलते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महाजन पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, गंभीर हालत में तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।








