


बीकानेर। सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने घूमते पाये जाने महाजन पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार महाजन थानाधिकारी ईश्वरसिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रविवार को थाना पुलिस गश्त पर निकली थी। इस दौरान वार्ड न. 5 निवासी 37 वर्षीय जावेद पुत्र सफी मोहम्मद, वार्ड न. 5 निवासी 19 वर्षीय अकसद पुत्र मोहम्मद रफी महाजन कस्बे में बिना मास्क के घूमते पाये गये। वहीं अरजनसर चौराहे पर बिना मास्क व अनावश्यक रूप से घूमते पाये जाने पर 25 वर्षीय वकील पुत्र श्याम मोहम्मद तथा 21 वर्षीय आमीर पुत्र गुलाब रसूल को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि इन चारों को लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क व अनावश्यक रूप से घूमते पाये जाने पर सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।