TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

“ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

On: May 18, 2026 9:04 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

“ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

बज्जू। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत पुलिस थाना बज्जू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें