TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

चलती ट्रेन में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

On: May 30, 2026 6:44 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

चलती ट्रेन में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

श्रीडूंगरगढ़। चूरू से बीकानेर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्रा के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और बुजुर्ग को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 60 वर्षीय डूंगरराम निवासी नूंवा, रतनगढ़ को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक का पुत्र भी उनके साथ था और दोनों पिता-पुत्र बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जांच करवाने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में रखा गया है। अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें