TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में 3 जून को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, रख-रखाव कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित

On: June 2, 2026 11:44 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण बुधवार, 3 जून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार करणी नगर स्थित पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं बीकानेर नर्सिंग होम के सामने स्थित पवनपुरी क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
इसके अलावा पटेल नगर क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक तथा चौपड़ा बाड़ी, जगदम्बा एसटीडी के पास के क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें