बीकानेर: बाइक की टक्कर से युवक और मासूम बच्चे की मौत, महिला चोटिल

बीकानेर। बाइक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे नंबर 3 चांदसिंह इंडियन पेट्रोल पंप के पास नुरसर फांटा के पास की है। इस सम्बंध में मोतीगढ़ निवासी गोपीकिशन मेघवाल ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी।
इस हादसे में उसके भाई व भांजे की मौत हो गयी। वहीं एक को चोटेंलगी है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि 7 जून की रात को हादसा हुआ है। हादसे में युवक जेठाराम व मासूम बच्चे की मौत हेा गयी। वहीं एक महिला घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






