TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: एमडी बेचने की फिराक में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

On: June 30, 2026 8:02 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: एमडी बेचने की फिराक में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

नापासर। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ डिटेन किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 6.69 ग्राम एमडी बरामद की है।

थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारतमाला रोड पर नौरंगदेसर के पास निर्माणाधीन पुलिया के नीचे दो युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एमडी बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 6.69 ग्राम एमडी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में कालूराम पुत्र नंदराम गोरछिया जाट (22) निवासी वार्ड नंबर-2, नौरंगदेसर तथा गुसाईसर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

पुलिस दोनों को डिटेन कर नापासर थाने लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एमडी बेचने की फिराक में थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई में एएसआई मूलाराम, हेड कांस्टेबल विक्रांत, कांस्टेबल गोगराज, विनोद और प्रदीप की अहम भूमिका रही। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें