TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

On: July 1, 2026 6:11 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

पूगल थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण (22) पुत्र नैन  निवासी रूड़िया, तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई शेर सिंह पुत्र चैन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्रवण सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें