बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यास कॉलोनी क्षेत्र में कैंपर वाहन से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2500 का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2025 को व्यास कॉलोनी में खड़ी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारने और मौके से फरार होने की घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार सूचना संकलन के बाद उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवलाल कस्वां पुत्र श्रीराम कस्वां, निवासी गजरुपदेसर, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2500 का इनाम घोषित था। इसके साथ ही वर्ष 2026 में अब तक कुल 11 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।








