TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में मंदिर से लौट रही दो बहनों पर हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुथार समाज ने किया नया शहर थाने का घेराव

On: July 13, 2026 6:00 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही दो युवतियों पर कथित जानलेवा हमले के विरोध में देर रात पीड़ित परिवार और सुथार समाज के लोगों ने नया शहर थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। पीड़ित परिवार के अनुसार दोनों बहनें स्कूटी से मंदिर से लौट रही थीं। आरोप है कि विश्वकर्मा गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली। हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे। आरोप है कि एक युवक ने दोनों बहनों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे वे सड़क पर गिर गईं। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवती के हाथ, पैर, कमर और ठोड़ी पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी युवती के सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में हमले के पीछे पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश बताई गई है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी सीसीटीवी कैमरे तोड़ने, पीछा करने और लगातार परेशान करने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी के विरोध में देर रात नया शहर थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें