बीकानेर। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन अगस्त माह तक अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगा।
विस्तार इस प्रकार है:
1. हिसार–वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल (04727/04728)
हिसार से: 5 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक (2 ट्रिप)
वलसाड से: 6 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक (2 ट्रिप)
2. श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल (04735/04736)
श्रीगंगानगर से: 6 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक (2 ट्रिप)
लक्ष्मीबाई नगर से: 7 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक (2 ट्रिप)
रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ने से यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और त्योहारों व बढ़ते यात्री दबाव के दौरान आवागमन अधिक सुगम होगा।







