बीकानेर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद फॉर्च्यूनर कार को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है।।जानकारी के अनुसार, सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने अपनी टीम के साथ देर रात रोशनीघर चौराहे पर कार्रवाई करते हुए पलाना निवासी कुंभाराम जाट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी फॉर्च्यूनर कार से करीब 7 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बरामद मादक पदार्थ और फॉर्च्यूनर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एएसपी (सिटी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने अंजाम दी।
बीकानेर में फॉर्च्यूनर से 7 ग्राम एमडी बरामद, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक तस्कर गिरफ्तार





