TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

भुट्टों के बास में बिजली चोरी पर बीकेईएसएल की बड़ी कार्रवाई, 25 मीटर बदले, आर्मर्ड केबल बिछाकर नेटवर्क किया मजबूत

On: July 22, 2026 5:27 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। गजनेर रोड स्थित भुट्टों के बास क्षेत्र में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में व्यापक अभियान चलाया। तीसरे चरण के इस अभियान के तहत क्षेत्र के शेष दो ट्रांसफार्मरों का तकनीकी उन्नयन किया गया तथा 25 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलने के साथ कुछ मीटर मकानों के बाहर स्थापित किए गए। अभियान के दौरान कटी हुई सर्विस लाइनों को हटाकर नई आर्मर्ड केबल बिछाई गई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिजली पोलों पर बॉक्स लगाए गए। बीकेईएसएल के अनुसार इन कार्यों से बिजली चोरी पर रोक लगाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। बीकेईएसएल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि भुट्टों के बास क्षेत्र में कुल 9 ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से 7 ट्रांसफार्मरों पर पहले ही सुधार कार्य किया जा चुका था, जबकि मंगलवार को शेष 2 ट्रांसफार्मरों का कार्य भी पूरा कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मरों का तकनीकी सुधार पूर्ण हो गया है। कंपनी का दावा है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 5 लाख रुपये की बिजली चोरी हो रही थी, जिसे रोकने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 614 मीटर सर्विस केबल, 300 मीटर 70 वर्ग मिमी एलटी केबल तथा 310 मीटर 25 वर्ग मिमी एलटी केबल बिछाई गई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ अभियान शाम तक चला। बीच में बारिश के कारण कुछ समय के लिए कार्य बाधित रहा। इस कार्रवाई में बीकेईएसएल के 40 अधिकारी, 80 श्रमिक और 55 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें