TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर घायल; लापरवाह चालक पर मामला दर्ज

On: July 27, 2026 8:18 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में नोखा बाईपास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी निवासी बंशीलाल पुत्र कल्याण सिंह ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 24 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:25 बजे वाहन संख्या RJ21 CC 8468 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।।हादसे में वाहन में सवार राजेश कुमार राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नोखा अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जुगल किशोर और गणपत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। उपचार के दौरान जुगल किशोर की भी मौत हो गई, जबकि गणपत सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है। नोखा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें