TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

वार्ड 73 में दीपक पारीक को बबलू पीर का समर्थन, बोले- दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं

On: September 5, 2026 11:36 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव अभियान को उस समय समर्थन मिला, जब बबलू पीर ने दीपक पारीक के पक्ष में खुलकर समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने दीपक पारीक को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ लंबे समय से पारिवारिक और घरेलू संबंध हैं। बबलू पीर ने कहा कि “दीपक हमारे भाई हैं और हम पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि वे स्वयं दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करेंगे और वार्डवासियों से भी उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही सामाजिक परंपरा और आपसी भाईचारे का जिक्र करते हुए कहा कि मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के घर बच्चे का जन्म होने पर परिवारजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और पीर साहब का आशीर्वाद लेने के लिए लेकर आते हैं। यह परंपरा क्षेत्र के आपसी सौहार्द और सामाजिक सद्भाव की मिसाल है।
बबलू पीर ने अनिल कुमार पुरोहित सहित अन्य साथियों के साथ अपने पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंधों को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी या किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत अथवा आपत्तिजनक बात नहीं कही गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने दावा किया कि वीडियो को काट-छांटकर प्रसारित किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। उन्होंने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय एवं मजबूत नेतृत्व को जरूरी बताते हुए दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें