TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

इलेक्ट्रॉनिक कटर से ताले और अलमारियां काटकर चोरी, नकबजन गैंग का खुलासा

On: September 7, 2026 5:40 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाली नकबजन गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य दिन में शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में चिन्हित मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन की मदद से मकानों के ताले, दरवाजे और अलमारियां काटकर अंदर प्रवेश करते थे। इसके बाद सोना, चांदी और नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए जेवरात का स्वरूप बदलने के लिए उन्हें सुनार से गलवा दिया जाता था।
पुलिस की पूछताछ में गैंग ने गंगाशहर और जेएनवी कॉलोनी क्षेत्र में करीब 11 नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से अब तक 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक मामले में गैंग के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें