TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

चुनावी नाकेबंदी में लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, दुपट्टा मिलने से बढ़ा सियासी कनेक्शन का शक

On: September 8, 2026 6:57 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। निकाय चुनाव के बीच देशनोक पुलिस ने सख्त नाकेबंदी के दौरान एक ब्लैक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कार से 141 देशी पव्वे, 96 अंग्रेजी शराब के पव्वे और 12 बड़ी बोतलें बरामद हुईं। तलाशी के दौरान एक राजनीतिक दल का दुपट्टा और कुछ दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेप चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए खपाई जानी थी। हालांकि, शराब कहां से आई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल कैलाश शामिल रहे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें