मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी मध्यान तक सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी स्वभाव में चिड़चिड़ाहट और जिद रहने से जो भी संपर्क में आएगा उसे परेशानी होगी। आप किसी को कुछ भी कहे लेकिन किसी की सुनेंगे बिल्कुल नही। मध्यान बाद स्वभाव में कुछ स्थिरता आएगी काम धंधे को लेकर गंभीर होंगे आय के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आज जितनी भी आय होगी आने से पहले जाने का रास्ता बना लेगी। संध्या के समय थकान रहने पर भी मन मौज शौक एवं अन्य अनर्गल कार्यो में भटकेगा धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है लेकिन पर्यटन मात्र ही। पैतृक संपर्क से जहां लाभ खोज रहे है वहां माता के सहयोग से ही लाभ हो सकता है व्यवहारिक रहें वरना कामना पूर्ति नही हो पाएगी। विपरीत लिंगीय वर्ग से अच्छी पटेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कुछ अधिक ही करेंगे हर कार्य मे अतिरिक्त दिमाग चलाएंगे जहां केवल व्यवहारिकता से काम निकल सकता है वहां भी अपनी श्रेष्ठता का परिचय देने से नाहाई चूकेंगे अन्य लोगों को आपका स्वभाव सनकी जैसा लगेगा लेकिन बोलेंगे नही। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ कमाने के अवसर मिलते रहेंगे लेकिन सफलता सब मे नही मिल पाएगी धन लाभ मेहनत और चतुराई के बल पर आशाजनक हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो को शक की दृष्टि से देखेंगे जिससे कहासुनी तो नही पर मतभेद जरूर रहेंगे। मित्र परिजनों के आगे भी अक्लमंदी दिखाने पर आपकी हसी हो सकती है। पिता से व्यवसाय को लेकर विचार में भिन्नता रहेगी। आज का कुछ हिस्सा दवाओं पर खर्च होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनो पर संयम रखने की जरूरत है अथवा के दिनों से जमी दोस्ती अथवा स्नेह व्यवहार टूट भी सकती हैं। दिन के आरंभ से किसी कार्य मे असफल होने पर क्रोध आएगा परिज भी इच्छा के विपरीत कार्य कर आग में घी का काम करेंगे। दोपहर तक मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे व्यवहार करेंगे इसके बाद व्यावसाय से लाभ मिलने पर क्रोध को भूल जाएंगे। लेकिन कार्य क्षेत्र पर छोटे मोटे धन को लेकर भी झगड़ा करने पर आमदा होंगे। विवेकी व्यवहार रखे अन्यथा व्यवसाय में बदनामी होने पर लंबे समय तक परेशानी देखनी पड़ेगी। संध्या बाद दिन भर की खीज घर पर उतारने पर मुश्किल से शांत हुआ वातावरण फिर खराब होगा। चोटादि का भय है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते कल की तुलना में उदासीन रहेगा दिन के आरम्भ से ही कार्यो में लापरवाही बरतेंगे दिनचर्या भी आज धीमी गति से चलेगी। धन संबंधित मामले दिमाग मे बैठे रहने पर भी आज परिस्थिति ज्यादा लाभदायक नही रहने के कारण मन को संतोष देना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय सामान्य रहेगा फिर भी धन की आवक में कमी आएगी। उधारी के व्यवहारों को लेकर मन मे चिंता रहेगी सामर्थ्य होने पर भी चुकाने में आनाकानी करेंगे जिससे छवि खराब हो सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा परिजन भविष्य की योजनाओ पर विचार करेंगे लेकिन एकराय ना होने से योजना बनते बनते ढीली पड़ेंगी। पिता से भी आंतरिक मतभेद होंगे पर प्रदर्शन नही करेंगे। आलस्य को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका स्वभाव दो तरफा रहेगा स्वयं को बाहर से संतोषि प्रदर्शित करेंगे लेकिन अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय को लेकर आज दूरदर्शी सोच लाभ नही करेगी तो हानि होने से भी बचाएगी। व्यावसायिक लेन देन को लेकर ज्यादा माथा पच्ची में नही पड़ेंगे लेकिन किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी दिखाएंगे फिर भी कुछ ना कुछ लाभ ही मिलेगा। धन की आमद आज सीमित साधनों से पर आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। माता अथवा संतानों से किसी विषय को लेकर तीखी बहस हो सकती है इसमें विजय आपकी ही होगी लेकिन परिजनों का दिल दुखाने पर ही। बाहर की यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु इसे टालने के प्रयास करेंगे। महिलाओ का रहस्यमयी व्यवहार घर मे संदेह पैदा करेगा सेहत अकस्मात बिगड़ने अथवा चोट-मोच का भय है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत रहस्यमय रहेगा अन्य लोगो के मन का भेद तुरंत ले लेंगे लेकिन अपने मन की बात किसी से नही बाटेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज दौड़ धूप भी अधिक करनी पड़ेगी फिर भी आरम्भ में कार्यो में विफल होने पर गुस्सा आएगा पराक्रम में कमी आएगी लेकिन पूर्व संचित पुण्य से कुछ न कुछ लाभ कमा ही लेंगे। नौकरी वाले जातक आज मन कही अन्य जगह भटकने के कारण जबरदस्ती कार्य करेंगे अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें गरमा गरमी हो सकती है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा सामाजिक क्षेत्र से सम्मान के साथ धन भी मिलेगा लेकिन खर्च भी करना पड़ेगा। आय व्यय में संतुलन बना लेंगे लेकिन बचत नही कर पाएंगे। संध्या बाद शरीर मे शिथिलता बनेगीं।







