बीकानेर में फिर चाकूबाजी, युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। बीकानेर में लगातार अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी जा रही है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्र से घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिनों मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में फायरिंग हुई। जिसके बाद नयाशहर क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आयी। अब एक बार फिर मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की खबर निकलकर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार युवक पर चाकूओं से हमला किया गया है। जिसके शरीर पर कई जगह पर निशान बताएं जा रहे है। फिलहाल हमला करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इस सम्बंध में आरपीएस अधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। चौधरी ने बताया कि युवक के चाकू की चोटें लगी है।







