TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

रेलवे यात्रियों को 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख रुपये तक का बीमा, 27 अक्टूबर से नई सुविधा

By
On: October 26, 2026 1:04 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से रिजर्व टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी महज 45 पैसे में 10 लाख रुपये तक के वैकल्पिक यात्रा बीमा की सुविधा मिल सकेगी। बीकानेर मंडल में यह योजना 27 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इससे पहले यह सुविधा मुख्य रूप से ऑनलाइन ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध थी।
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य रेल यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और निर्धारित अप्रिय घटनाओं की स्थिति में यात्रियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी के अनुसार, यह बीमा पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा। टिकट बुक कराते समय आरक्षण कर्मचारी यात्रियों को इसकी जानकारी देंगे। यात्री की सहमति मिलने पर ही बीमा का विकल्प चुना जाएगा।
45 पैसे के प्रीमियम पर मिल सकता है 10 लाख तक का कवर
योजना के तहत निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार बीमा लेने वाले पात्र यात्रियों को अलग-अलग परिस्थितियों में निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं।
मृत्यु होने पर: 10 लाख रुपये तक।
स्थायी पूर्ण दिव्यांगता पर: 7.5 लाख रुपये तक।
स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर: 2 लाख रुपये तक।
चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में: 10 हजार रुपये तक के खर्च का कवर।
पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए: पॉलिसी की शर्तों के अनुसार निर्धारित लाभ।
बीमा का भुगतान संबंधित पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन होगा।
बीमा के लिए मोबाइल नंबर और डिजिटल भुगतान जरूरी
इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक यात्रियों को वैध मोबाइल नंबर देना होगा। बीमा प्रीमियम का भुगतान टिकट किराये के साथ डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। जो यात्री बीमा नहीं लेना चाहते, वे टिकट बुकिंग के दौरान इससे इनकार कर सकते हैं। बीमा लेना अनिवार्य नहीं होगा।
आरक्षण काउंटरों पर की जा रही तैयारियां
योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए बीकानेर मंडल के संबंधित आरक्षण कार्यालयों और UTS-cum-PRS केंद्रों पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों को जागरूक करने के लिए सूचना बोर्ड और नोटिस लगाए जाएंगे। साथ ही, कर्मचारियों को बीमा संबंधी जानकारी देने, यात्रियों की सहमति दर्ज करने और भुगतान प्रक्रिया के बारे में निर्देशित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि आरक्षित टिकट बुक कराते समय इस सुविधा की जानकारी अवश्य लें और अपनी जरूरत के अनुसार बीमा का विकल्प चुनें।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें