


बीकानेर। मन में देश सेवा का जज्बा हो तो कभी उम्र नहीं देखी जाती। बार्डर पर देश की सेवा करते जवानों से सीखे लेते हुए बीकानेर की 10 वर्षीय प्रिंसी ने भी कोरोना से जंग में भागीदारी निभाने की ठानी। सावधान इण्यिा 077 के दिनेशसिंह भदौरिया ने बताया कि यह बालिका अपनी बचत के रूपयों से जरूरतमंदो के लिए मास्क बना रही है। इस बालिका ने 400 मास्क बनाये जिसमें से 150 मास्क सावधान इण्डिया 077 संस्थान को सुपुर्द किए। जानकारी में रहे कि आठवीं कक्षा में अध्यनरत पिं्रसी सोनी पुत्री अर्जुन सोनी जो हनुमान हत्था में निवास कर रही है।