घर-घर जाकर सर्वे को लेकर बीएलओ नाराज, देखे वीडियो

BLO angry from house to house survey, watch video
Spread the love

यतेन्द्र चढ्ढा
बीकानेर। कोरोनाकाल में अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करने के आदेशों के खिलाफ रोष जताते हुए बीएलओ अधिकारियों ने आज कलक्टरी में प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बीएलओ ललित अभाणी ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा बार-बार बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर सर्वे नहीं करने पर बीएलओ पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। पूरे कोरोनाकाल में सभी बीएलओ ने क्षेत्रों मेें निष्ठावान तरीके से सेवाएं देते हुए खाद्यय सामग्री वितरण एवं अन्य कार्यों में भागीदारी निभाई। इसके बावजूद हमें बार-बार प्रत्येक घरों तक जाकर सर्वे के लिए परेशान किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि हमारे कुछ साथी जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के है। उन्हें भी घर-घर जाकर सर्वे के लिए परेशान किया जा रहा है। जो इस कोरोनाकाल में बेहद ही घातक साबित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जो बीएलओ पिछले 5 वर्षों से लगातार फील्ड में कार्य कर रहा है उसे कार्यालयों में स्थानान्तरित कर उनके स्थान शिक्षकों को लगाया जाए। जिससे लगातार फील्ड में कामकाज कर रहे बीएलओ की नौकरी में रोटेशन हो सके।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply