


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने आज मोदी 2 सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ एक साथ सभी 8 मंडल में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री मोहन सुराणा के अनुसार जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ वीर चक्र से मिले और नरेंद्र मोदी का एक पत्र दिया और वर्ष भर की उपलब्धियां की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी एप के माध्यम से ब्रिगेडियर जगमाल सिंह से बातचीत भी की। जिला अध्यक्ष के एक अन्य संपर्क भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व अध्यक्ष सोमदत्त श्रीमली से मिलकर वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सोमदत्त श्रीमाली से भी एप के माध्यम से वार्ता की और उनका कुशलक्षेम पूंछा। संपर्क अभियान में जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, महामंत्री अनिल शुक्ला और पार्षद संजय गुप्ता साथ थे।