


बीकानेर। लॉकडाउन के प्रथम चरण से लगातार सेवा कार्यों में जुटे नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का सोमवार को अभिनन्दन किया गया। गंगाशहर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा ने बताया कि जरुरतमंदों को भोजन वितरण, सूखे राशन किट वितरण, पूरे बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइज छिड़काव करवाना जैसे सेवा कार्य करके पूर्व चैयरमेन रांका ने कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाई है। भाजपा के मनोज गहलोत ने बताया कि लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थितियों में गायों को रोजाना सब्जियां काट कर खिलाना, स्वानों को रोटियां खिलाना तथा गोचर व रोही स्थानों पर खेळियों में पानी डलवाने जैसे सेवा कार्य ही व्यक्ति की महानता को दर्शाते हैं। हजारों की संख्या में मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को जागरुकता का संदेश देने वाले महावीर रांका को करणी माँ की तस्वीर, पुष्प हार व तालियों के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मनोनीत पार्षद मनोज पारख ने बताया कि इस दौरान छगनलाल गहलोत, मानमल सोनी, पूर्व महामंत्री गंगाशहर मंडल पुखराज सोनी, पार्षद भंवर साहु, पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद बजरंग सोखल, मोहित बोथरा, धर्मेन्द्र जैन, रेवंत दैया, सोनू गहलोत, दीपक आंचलिया, अर्पित तंवर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गंगाशहर मनोज गहलोत, नवरतन बोथरा तथा हिमांशु टाक सहित अनेकजनों ने पूर्व चैयरमेन रांका का सम्मान किया।