






बीकानेर। गत 30 मार्च से लगातार सेवा कार्य करने पर जय भीम संस्थान के कार्यकर्ताओं को शनिवार को नत्थूसर गेट के बाहर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम अधिकारी अर्चना व्यास, हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य तथा वार्ड पार्षद दर्शना चांवरिया ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदो की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक के.सी. चांवरिया ने बताया कि पिछले गत 30 मार्च से लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 1100 से 1500 लोगों को भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए संंस्थान के मनुराम चांवरिया, बीरबल चांवरिया, मनोज तेजी, मुकेश पण्डित, लक्ष्मणराम चांवरिया, सुनील चांवरिया, कन्हैयालाल भाटी आदि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर सेवा कार्य किया जा रहा है। संस्थान के व्यवस्थापक व भोजन प्रभारी विनोद चांवरिया ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।