अनूठे अंदाज में मनाया जवान ने जन्मदिन

Jawan celebrated his birthday in a unique way
Spread the love

बीकानेर। यूं तो डीजे पार्टी, केक काटना व अन्य मनोरंजन के साथ जन्मदिन मनाने वालों को एक संदेश देते हुए नयाशहर पुलिस थाने के कांस्टेबल ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। नयाशहर थाने के जवान मुखराम पुलिस महकमे में रहकर अपना फर्ज निभाते हुए ड्यूटी कर रहे है इसके साथ वह एक समाज सेवी संस्थान से जुड़कर जरूरतमंदों की सेवा कार्यों में भी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं हट रहे है। कोरोना के इस संकटकाल में पीबीएम अस्पताल में ब्लड की आपूर्ति के लिए गरीब सेवा संस्थान की ओर से जवान मुखराम के जन्मदिवस पर 11 यूनिट रक्तदान किया गया है। संस्थान अध्यक्ष रामकिशन सहू ने बताया कि संस्थान के कार्यकर्ता महेन्द्र जाखड़, विनोद शर्मा, रामकिशन साहू, मदन सिद्ध, रामेश्वर सिहाग, राघव बिश्रोई, निखिल पारीक, विक्रमसिंह, विकास, मूलचन्द मेघवाल और लेखराम जाखड़ ने पीबीएम अस्पताल में रक्तदान किया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *