खिलाडिय़ों को देना होगा ऑनलाईन फिजिकल फिटनेस टेस्ट

Players will have to give online physical fitness test
Spread the love

बीकानेर। सूने व वीरान है खेल मैदान, ना ही गतिविधि, और ना ही कोई खिलाड़ी। यह कोविड-१९ का असर है। हालात यहां तक पहुंच गए है कि अब खिलाडिय़ों का फिजिकल टेस्ट भी ऑनलाईन होने जहां जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी बीकानेर की ओर से 11 मई को जूम एप्लीकेशन के माध्यम से खिलाडिय़ों का ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। एकेडमी के अध्यक्ष योगेंद्र कल्ला ने बताया कि ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के स्पेशल गेस्ट अर्जुन अवार्ड विजेता अभिषेक वर्मा होंगे। इस दौरान अभिषेक खिलाडिय़ों से तीरंदाजी के विषय पर चर्चा करने के साथ खिलाडिय़ों के प्रश्न का भी जवाब देंगे। ऑनलाईन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के जज पैनल निर्णायक में द्वारिका शारीरिक शिक्षण संस्थान के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र पुरोहित, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज प्रशिक्षक अनिल जोशी, तीरंदाजी प्रशिक्षक मार्कंडेय पुरोहित व सौरभ रंगा होंगे। प्रदेश में पहली बार खिलाडिय़ों का ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के माध्यम से ही इस वर्ष के सत्र में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी में प्रवेश दिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply