TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

दर्दनाक हादसा: खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की मौत

On: July 13, 2026 1:02 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रोही गुसाईसर में खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 11 जुलाई की रात करीब 9 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन रामकरण जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रामलाल खेत में ऑटोमैटिक ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें