TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया सघन जनसंपर्क

On: September 6, 2026 12:21 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है। इस दौरान वार्डवासियों ने भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशी दीपक पारीक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वार्ड 73 में कमल खिलाने और दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें