TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर-दिल्ली ट्रेन से गिरने की आशंका, राजलदेसर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला

On: July 21, 2026 6:07 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर/राजलदेसर। चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे के पश्चिमी आउटर सिग्नल के निकट ट्रैक किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान दिल्ली निवासी कमल कुमार के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमल कुमार कैटरिंग का कार्य करता था और बीकानेर से दिल्ली जा रहा था।
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के मंगलवार दोपहर तक पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
Alert Bharat | Bikaner News

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें