TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: हॉस्टल की दीवार फांदकर लापता हुए दो छात्र, पुलिस ने शुरू की तलाश

On: July 21, 2026 7:47 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल से दो नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। हॉस्टल संचालक बजरंग लाल की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई की रात 12 वर्षीय लक्ष्मण सिद्ध और क्रियांशु नामक दो छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर चले गए। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही दोनों छात्रों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या जेएनवीसी थाना पुलिस को सूचित करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें