बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव अभियान को उस समय नई मजबूती मिली, जब बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की। रविन्द्र कुमार सारस्वत ने वार्ड के विकास और जनहित को प्राथमिकता बताते हुए दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया। उन्होंने वार्डवासियों से क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व के लिए दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार जताते हुए कहा कि उनका समर्थन चुनाव अभियान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। समर्थन के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
रविन्द्र कुमार सारस्वत का समर्थन वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








