बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में गुरुवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य चुनाव कार्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी जुटे। कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने किया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत, शशिकांत शर्मा, आनंद सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह भाटी सहित अनेक स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को निष्ठावान एवं योग्य प्रत्याशी बताते हुए वार्डवासियों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काफी विचार-विमर्श के बाद शेखावत को प्रत्याशी बनाया है और अब वार्ड की जनता को उन्हें अपना समर्थन देकर विजयी बनाना चाहिए। वहीं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को विशेष बताया। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने पहली बार किसी निकाय चुनाव के दौरान इतनी बड़ी भीड़ देखी है। उनके संबोधन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ समर्थन जताया।


चार निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन
कार्यक्रम के दौरान चार निर्दलीय प्रत्याशी ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा, शिव सिंह राजपुरोहित और पुष्कर शर्मा ने खुले मंच से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए वे शेखावत के साथ खड़े हैं।
समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने करणी माता का भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने भजन का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में गुमान सिंह राजपुरोहित, चंपालाल गेदर, शशि शर्मा, महेश केशवानी, निलेश चतुर्वेदी, कमल सिंह गोहिल, भंवरलाल जांगिड़, महेंद्र सिंह भाटी, नरपत सिंह शेखावत और कोजूराम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड में स्वच्छता, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में एकजुटता दिखाई। प्रत्याशी डॉ. शेखावत ने समारोह में पहुंचे सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का समापन भाजपा के समर्थन में नारों और शुभकामनाओं के साथ हुआ।






