रुस ने यूक्रेन पर बोला हमला, राजधानी पर दागी मिसाइलें

Russia attacked Ukraine, fired missiles at the capital
Spread the love

मास्को, एजेंसी। रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। यूक्रेन के हालात पर विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने को देखते हुए वैकल्पिक निकासी मार्गों को सक्रिय किया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In अन्तर्राष्ट्रीय
Comments are closed.