TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजस्थान के करीब मानसून, आज 25 जिलों में अलर्ट, बीकानेर में गर्मी ने किया परेशान 

On: July 2, 2026 8:09 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

राजस्थान के करीब मानसून, आज 25 जिलों में अलर्ट, बीकानेर में गर्मी ने किया परेशान 

जयपुर। मानसून बुधवार को राजस्थान की सीमा (मध्य प्रदेश बॉर्डर) पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में इसके एंट्री करने की संभावना है। इसके साथ ही कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के शुरुआती 2 हफ्ते में जयपुर में औसत से ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके बाद बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। वहीं, विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है।

जुलाई में भी यहां पारा 40 डिग्री के ऊपर है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 44 डिग्री के करीब रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवा सक्रिय होने से मानसून की गति और बढ़ी है। यह अब राजस्थान की सीमा तक आ गया है। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम उमस भरा रहा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अलावा बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में जबरदस्त उमस दर्ज की गई। कल राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें