TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, 29- जून – सोमवार

On: June 29, 2026 2:36 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, 29- जून – सोमवार

नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया

*2* इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

*3* डीजीसीए ने पहली बार इंडिगो के एयरबस A320 की गगन (GAGAN) सैटेलाइट आधारित लैंडिंग प्रणाली से सफल लैंडिंग कराई। इसरो और एएआई की विकसित तकनीक छोटे हवाई अड्डों पर सुरक्षित और आधुनिक विमान संचालन को नई मजबूती देगी।

*4* सुप्रीम कोर्ट में 29 जून को अयोध्या राम मंदिर दान विवाद को लेकर एक अहम सुनवाई होने जा रही है। अदालत उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चंदे में कथित गबन के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

*5* दिल्ली-मेरठ के बीच 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही नमो भारत ट्रेन सिर्फ स्पीड का कमाल नहीं है। यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी मिसाल भी है। आरआरटीएस प्रोजेक्ट में उपयोग हो रही तकनीक और कोच का 90% हिस्सा देश में ही बना है।

*6* बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, योगी मॉडल से गुंडागर्दी पर लगाम की तैयारी

*7* उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया, कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए<<+D®2>>

*8* ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस मंदिर को आस्था और श्रद्धा का केंद्र होना चाहिए था, वह अब “मंदिर कम, दुकान ज्यादा” बन गया है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा के पुराने चुनावी नारे “मंदिर वहीं बनाएंगे” का उल्लेख करते हुए कहा, “अब समझ में आया कि मंदिर क्यों बनवाना था।” उनके इस बयान का आशय यह था कि मंदिर के नाम पर राजनीति की गई और अब उससे जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं तथा चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं

*9* सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, NEET पेपर लीक पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का 9वां दिन

*10* सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत, मरने वाले सभी सऊदी के नागरिक, हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था

*11* फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ तापमान; सड़कें पिघलीं, स्कूल बंद, जंगलों में आग

*12* ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे

*13* भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया; कप्तान हरमनप्रीत की फिफ्टी काम नहीं आई

*14* आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया, दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई

*15* मेसी लगातार 7 वर्ल्डकप मैच में गोल करने वाले फुटबॉलर, अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, रोनाल्डो के पुर्तगाल ने कोलंबिया से ड्रॉ खेला

*16* 22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में अलर्ट, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी।
*================================*

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें