बीकानेर। शहर के पूगल रोड स्थित सुंदर विहार कॉलोनी के श्री करणी माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में मां करणी के प्रति श्रद्धा और आस्था के बीच दुर्गा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव के तहत दिन में कन्या भोजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम 7:30 बजे से डांडिया कार्यक्रम और डेरु जागरण होगा। इस दौरान मां करणी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ भाग लेंगे।
मां करणी सोसायटी ग्रुप के सेवादार जुटे तैयारियों में
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मां करणी सोसायटी ग्रुप के सेवादार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और मां करणी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
बीकानेर में मां करणी के जयकारों से गूंजेगा मंदिर, नवरात्रि पर होंगे डांडिया और डेरु जागरण






