बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के रखरखाव तथा पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।
इन क्षेत्रों में इस समय रहेगी बिजली कटौती:
सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक:
माल गोदाम और अलख सागर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक:
एमपी नगर के सेक्टर नंबर 14, 15, 16 और 17 में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक:
चौधरी कॉलोनी, महादेव टाइल्स, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल, बालबाड़ी स्कूल के आसपास का क्षेत्र, नोखा रोड, गंगाशहर, गणेश टेंट हाउस, चोपड़ा बाड़ी, करनानी बस्ती, सिंघल अस्पताल, गौतम चौक, संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर थाना, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरू मंदिर, रांका चोपड़ा बस्ती, हरिराम का मंदिर, पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, किरण टेलर, जैन कॉलेज, बजाज शोरूम, विद्या निकेतन, बोथरा चौक नंबर 1 व 2, बोथरा गर्ल्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम जी गौशाला, चौरड़िया चौक, जैन मंदिर, खिलाड़ी चौक, भूरा हाउस, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज, तुलसी विहार कॉलोनी, विद्या विहार स्कूल, रामपुरिया भवन और कुम्हारों के इलाके सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक:
एमपी नगर के सेक्टर नंबर 2, 3, 4 और 5 में बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक:
रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबे के पास का क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड स्थित ठोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास का क्षेत्र और रायसर डेजर्ट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक:
बोथरा कॉम्प्लेक्स के सामने के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई






