TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

By
On: October 20, 2026 1:39 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए इस हादसे के बाद मृतक के चाचा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, परिवादी सुमेर नायक पुत्र प्रेमाराम नायक (35) निवासी ने रिपोर्ट में बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे 17 केएचएम क्षेत्र में कार नंबर RJ 14 YC 5549 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भतीजे हंसराज की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हादसे में हंसराज की मौत हो गई।
घटना के संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद दंतौर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें