TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

पंचायत चुनाव: मतदान दलों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, 22 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान

By
On: October 20, 2026 3:33 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव के पहले चरण को लेकर मंगलवार को एनआईसी परिसर में तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें मतदान दलों को मतदान केंद्र और रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गईं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार मौजूद रहे। पहले चरण में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 319 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे अंतिम प्रशिक्षण के बाद राजकीय डूंगर महाविद्यालय से होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को और मतदान 24 अक्टूबर को होगा। मतदान के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी, जबकि उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा। पहले चरण में जिला परिषद के 8 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें