TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस की पश्चिम विधानसभा कार्यकारिणी घोषित, मदन लाल जाखड़ ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

By
On: October 27, 2026 3:42 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन को मजबूत बनाने और गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से सक्रिय लोगों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी में मुरली रंगा, इरफान समेजा और विकास रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, हसन अली खिलजी, नरेंद्र नायक, लक्ष्मण सोनी, दिनेश मेहरा और लालचंद नायक को महामंत्री नियुक्त किया गया है। त्रिलोक नायक, अयर्व बोहरा, राहुल व्यास, श्रीकांत शर्मा और प्रेम रतन व्यास को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार ओमप्रकाश व्यास, नरेंद्र नायक, त्रिलोक नायक और सौरभ व्यास को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। श्रीकांत शर्मा को संगठन मंत्री तथा राजेश नायक को प्रचार मंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और अधिक से अधिक सक्रिय लोगों को मंच से जोड़ने पर जोर रहेगा।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें