बीकानेर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते को निशाना बनाते हुए 3 लाख 60 हजार 437 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने 15 नवंबर की रात 10:30 से 10:45 बजे के बीच यूपीआई के जरिए चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर वारदात को अंजाम दिया।
जेएनवीसी थाना क्षेत्र निवासी गुंजन भाटिया पुत्र विशेष कुमार भाटिया ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर, जयपुर में शिकायत की, जिसके बाद जीरो एफआईआर जेएनवीसी थाने भेजी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








