बीकानेर। भारतमाला सड़क पर राजेंवाली चौराहे के पास मंगलवार को सड़क पार कर रही 13 वर्षीय बालिका कार की चपेट में आ गई। हादसे में बालिका घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।छत्तरगढ़ थाना प्रभारी नवनीत सिंह धारीवाल के अनुसार, केलां निवासी हसीना अपने ननिहाल हसन मौलवी के घर आई हुई थी। मंगलवार को वह एक खोखे से सामान लेकर राजेंवाली चौराहा पार कर रही थी। इसी दौरान घड़साना की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल बालिका को तत्काल छत्तरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया।








