TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने कोटगेट और रेलवे सुरक्षा बल थाने का किया औचक निरीक्षण

By
On: October 10, 2026 7:00 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों किरण गौड़ एवं अरविंद सिंह सेंगर ने 10 सितंबर 2026 को कोटगेट थाना और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
कोटगेट थाने में एसआई गौरव बोहरा एवं सुनील यादव से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल थाने में थाना अधिकारी सुभाष बिश्नोई से जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान दोनों थानों में कोई भी नाबालिग निरुद्ध नहीं पाया गया। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और बाल रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड की जांच की गई, जो सही पाए गए।
रेलवे सुरक्षा बल थाने में भी औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण का उद्देश्य किशोर न्याय से संबंधित प्रावधानों की पालना तथा थानों में नाबालिगों से जुड़े रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें