कोरोना संदिग्ध ने लगाई फांसी

A young man hanged from the noose
Spread the love

अजमेर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के चलते आज अजमेर जिले के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में एक कोरोना संदिग्ध मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरीज टॉयलेट में रस्सी से फांसी का फंदा बना कर उस पर झूल गया। वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वे पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती था। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हैं।जानकारी के मुताबिक जेएलएन में बनाए गए कोविड-19 सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती बरेली निवासी एक युवक ने वार्ड के शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार वह सुबह टॉयलेट गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो वहां भर्ती मरीजों ने नर्सिंग स्टाफ को इस बारे में बताया। स्टाफ ने भी आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर स्टाफ ने मशक्कत के बाद गेट को तोड़ा तो भीतर का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। टॉयलेट में मरीज फांसी पर लटका था। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दो दिन पहले कराया था भर्ती
तबीयत बिगडऩे पर मरीज को दो दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना की रिपोर्ट अभी आई नहीं है, लेकिन वह तनाव में था। सुबह ही उसने आत्महत्या कर ली। मरीज ने रस्सी से फांसी का फंदा लगाया। सवाल यह उठ रहा है कि अस्पताल में रस्सी कहां से आई। अस्पताल प्रशासन अब जांच करवाने का मानस बना रहा है। अस्पताल के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि इस बीमारी से कई लोग डिप्रैशन में भी चले जाते हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *